कार पर पत्थर मारकर शीशे फोड़े, VIDEO:मेडिकल कॉलेज के पास दोस्तों से मिलने गए युवक की खड़ी कार पर पथराव

डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र में घुघरा मेडिकल कॉलेज के पास एक खड़ी कार पर बदमाश ने पथराव कर दिया। बदमाश ने पत्थर मारकर कार के सभी शीशे फोड दिए और कार को नुकसान पहुंचाया। बदमाश युवक कार पर पत्थर मारते हुए वीडियो भी सामने आया है। घटना को लेकर अब पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। शहर के हाउसिंग बोर्ड निवासी दिनेश कटारा ने बताया कि वह सोमवार को वह कार लेकर अपने दोस्तो से मिलने के लिए मेडिकल कॉलेज थाणा गया था। मेडिकल कॉलेज के पास उसने अपनी कार खड़ी कर दी थी। उसी दरम्यान एक बाइक सवार बदमाश आया और कार पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। बदमाश ने पत्थर मारने हुए कार के आगे, पीछे ओर साइड के सभी कांच फोड़ दिए। इस पूरी घटना को लेकर एक 30 सेकंड का भी वीडियो भी सामने आया है। बदमाश युवक कार के पास ही बाइक खड़ी कर कार पर पथराव करते हुए दिख रहा है। वही पथराव से कार को नुकसान हुआ है। वही बाइक सवार बदमाश का 28 सेकंड का एक वीडियो ओर आया है जिसमें वह बिना डर के फोटो खींचने के लिए बोल रहा है। वही कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते कि धमकी भी दे रहा है। फिलहाल अब पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *