कार पलटने से नर्सिंगकर्मी की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर चढ़ी,4 जने दबे, दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था

कार में सवार होकर दोस्तों के साथ घूमने जा रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार अनबैलेंस होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार 4 जने दब गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना नांता थाना क्षेत्र की है। हादसे में जितेंद्र मीणा (24) निवासी महावीर नगर विस्तार योजना की मौत हो गई। जितेंद्र न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में संविदा पर नर्सिंगकर्मी था। दोस्त मनोज सेन ने बताया कि जितेंद्र 3-4 साल हॉस्पिटल में ठेका श्रमिक था। उसने नर्सिंग की पढ़ाई की। 3 महीने पहले ही हॉस्पिटल में संविदा पर नर्सिंग ऑफिसर लगा था। गुरूवार को उसकी हॉस्पिटल में मॉर्निंग ड्यूटी थी। जितेंद्र ने सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी की। इसके बाद हम सब दोस्तो ने मिलकर हॉस्पिटल के बाहर एक थड़ी पर चाय पी। शाम 5 बजे करीब वो अक्षय,नवल,आकाश व जीतू बूढ़ादित के साथ कार से कहीं जा रहा था। गाड़ी जीतू चला रहा था। शाम साढ़े 6 बजे करीब वेदांता कॉलेज के पास उनकी कारअनबैलेंस होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार पलटने से 4 जने फंस गए। स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत में चारों को बाहर निकाला। हाइवे की एम्बुलेंस व 108 एम्बुलेंस से उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। जबकि अक्षय, नवल,आकाश घायल हालात में निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। जीतू के हल्की चोट लगी। ये कहा जा रहे थे। इस बारें में पता नहीं। जितेंद्र मीणा 5 भाई बहन में सबसे छोटा था। मूलरूप से गेता पंचायत के हवाखेड़ली गांव के रहने वाले है। नांता थाना SHO नवल किशोर शर्मा ने बताया कि कल शाम को हादसा हुआ था। तड़के इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम के लिए टीम को मौके पर भेजा है। फिलहाल हादसे के कारण सामने नही आए।मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *