बैकुंठपुर| कोरिया जिला मुख्यालय के छिंदडांड स्थित एक ढाबा के पास बीते शाम 7 बजे एक तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार तेज गति से ढाबा की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।


