सिरोही के आबूरोड में कार-बाइक की टक्कर में मां-बेटे और बहू की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग बहू को पहली बार घर ले जा रहे थे। हादसा गुरुवार शाम 5 बजे सियावा-सुरपगला गांव के बीच हुआ। आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया- सिरोही के पिंडवाड़ा के वासा निवासी भीमाराम जोगी (50) अपनी पत्नी लहरी (47) और बेटे हीरा (27) के साथ गुजरात के अंबाजी अपने छोटे बेटे किरण की बहू पूजा (22) को लेने गए थे। दोनों की शादी 10 दिन पहले ही हुई थी। गुरुवार शाम को पूजा को लेकर एक ही बाइक पर आ रहे थे। तभी आबूरोड-अंबाजी स्टेट हाईवे पर नागतोड़ा घाटी में सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि लहरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इलाज के दौरान बेटे और बहू की मौत
हादसे में घायल हीरा, भीमा, पूजा को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से तीनों को उदयपुर रेफर कर दिया। देर रात 1 बजे उदयपुर में उपचार के दौरान हीरा और पूजा की मौत हो गई। वहीं भीमाराम का इलाज जारी है। थानाधिकारी ने बताया-किरण और पूजा की शादी 10 दिन पहले हुई थी। गुरुवार को वे अंबाजी गए थे। बहू पूजा को लेकर चारों एक ही बाइक पर वापस अपने गांव वासा लौट रहे थे। पूरा परिवार मजदूरी करता है। …………………………………………. एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी: मां और बेटे की मौत कोटा-बूंदी रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे की मौत हो गई। हादसा स्थित तालेड़ा थाना क्षेत्र के बल्लोप में शुक्रवार सुबह 7.30 बजे में हुआ। महिला अपने पीहर से बेटे के साथ लौट रही थी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…


