कार में चोरी करने आये चोर:10 इन्वर्टर और 15 बैटरी चोरी, मुंह पर कपड़ा बांधकर की चोरी, सीसीटीवी में कैद घटना

डीग जिले के सीकरी थाना इलाके में दो चोरों ने एक बैटरी की दुकान को अपना निशाना बनाया। दोनों चोर दुकान से 5 लाख की इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए। यह चोरी की घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब आसपास के लोगों ने दुकान की शटर खुली देखी तो, दुकान मालिक को फोन कर घटना की सूचना दी। पड़ौसी दुकान वालों ने दुकान की शटर खुली है दुकान मालिक अकरम निवासी झंझार गांव ने बताया की उसकी सीकरी कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर इन्वर्टर और बैटरी की दुकान है। कल शाम वह दुकान को बंद कर अपने चला गया था। आज सुबह उसके पड़ौसी दुकान वालों का फोन आया। उन्होंने बताया की उसकी दुकान की शटर खुली पड़ी है। जिसके बाद अकरम अपनी दुकान पर पहुंचा। तब पता लगा की दुकान में चोरी हुई है। दोनों चोरों ने मुंह पर बांधा था कपड़ा अकरम जब दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो, पता लगा की रात 3 बजे दो चोर स्विफ्ट कार से उसकी दुकान पर आये। दोनों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। चोरों ने कार को अकरम की दुकान के आगे खड़ा किया। जिसके बाद चोरों ने अकरम की दुकान की शटर को सभ्भल से तोड़ा। दोनों चोरों ने दुकान से 10 इन्वर्टर और 15 बड़ी बैटरी चोरी की और उन्हें कार में रखकर फरार हो गए। स्विफ्ट कार में रखकर ले गए बैटरी और इन्वर्टर सीसीटीवी चेक करने के बाद अकरम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है। अकरम ने बताया की उसकी दुकान से करीब 5 लाख का सामान चोरी हुआ है। इनपुट- उमेश बंसल, सीकरी, डीग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *