छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कार में ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई है। कुल 10 कार में लगी ब्लैक फिल्म को हटाया गया है। साथ ही वाहन चालकों को समझाइश दी गई है कि ये नियमों के खिलाफ है। अगली बार लगा मिला तो 2 हजार रुपए का चालान काटा जाएगा। शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान अब काली फिल्म लगी वाहनों के चालकों को समझाइश दी गई। फिलहाल उनका चालान नहीं कटा। बिना चालान किए काली फिल्म को निकलवाया गया। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि सभी अपनी वाहनों में लगे काली फिल्म को निकलवा लेवें। अन्यथा चालान कटेगा। गुलाब देकर अपील वहीं ट्रैफिक नियमों का पालन करने और समझाइश देने के लिए यातायात प्रभारी प्रह्लाद साहू खुद शहर के लोगों तक पहुंच रहे हैं। शनिवार को दंतेवाड़ा में मुख्य सड़क से लगी दुकानों में पहुंचे। दुकानदारों को गुलाब फूल दिया। उनसे नियमों का पालन करने की अपील की गई। प्रह्लाद साहू ने समझाइश दी की ये खुद के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।


