कार में मिला डेढ़ सौ किलो विस्फोटक:यूरिया खाद के कट्टों में छिपा रखा था ओमनियम नाइट्रेट, टोंक से बूंदी जा रहे थे कार सवार

टोंक DST टीम ने बुधवार को बरौनी थाना क्षेत्र में कार से विस्फोटक सामग्री के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है। टीम ने कार से 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट की जब्त की है। कार भी जब्त कर ली गई है। ये दोनों आरोपी कार में सवार होकर बूंदी से टोंक आ रहे थे। यह कार्रवाई DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में आज सुबह करीब 9 बजे की गई है। यह अवैध विस्फोटक सामग्री यूरिया खाद के कट्टों में छुपा कर रखा था। आरोपी इस विस्फोटक सामग्री को टोंक सप्लाई करने के लिए आ रहे थे। DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि आज सुबह एक मारुति सियाज कार बूंदी की ओर से टोंक आ रही थी। डीएसटी को वह संदिग्ध लगी तो उसका पीछा किया। कार चालक ने बरौनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 52 से चिरौंज गांव की ओर कार ले गया। टीम ने उसका पीछा कर कार चालकों को रुकवाया और उनसे पूछताछ की तो वे घबरा गए। फिर कार में रखे यूरिया खाद के कट्टों को खोला तो उनके विस्फोटक सामग्री मिली। इसके अलावा 200 DANGER EXPLOSIVE CARTAGE, सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल जब्त किए है। इनके 1100 मीटर वायर जब्त किया है। इनके बारे में कागजात मांगे तो दे नहीं पाए। ऐसे में पुलिस ने बूंदी जिले के करवर निवासी सुरेंद्र (48) पुत्र भंवरलाल पटवा, सुरेंद्र मोची पुत्र दुलीलाल ( 33) मोची को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *