कार में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव:ड्राइवर और पिछली सीट के बीच पड़ा था, हत्या की आशंका

बालाघाट जिले के जंगल में तीन दिन से लापता 22 वर्षीय युवक का शव एक कार के अंदर मिला है। भरवेली थाने की पुलिस के मुताबिक, भानपुर और कुटिया के जंगल में रविवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच कुछ लोगों ने कार खड़ी देखी। उसके पास पहुंचे तो उसमें से बदबू आ रही थी। झांक कर देखा तो शव ड्राइवर और पिछली सीट के बीच पड़ा हुआ था। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और इसकी जानकारी भरवेली पुलिस को दी। 26 दिसंबर को बालाघाट से मंडला के लिए निकला था शव की पहचान ग्रामीण थाना क्षेत्र के चिखला निवासी 22 वर्षीय दयानंद नगपुरे के रूप में हुई है। वह 26 दिसंबर से लापता था। जिस जाइलो कार में शव मिला, उसका नंबर एमपी 09 बीसी 7414 है। शुरुआती पड़ताल में मामला हत्या का लग रहा है। बताया जा रहा है कि वह 26 दिसंबर को वह बालाघाट से मंडला जाने के लिए निकला था। कुछ दिनों पहले ही बुलेट और दो कार खरीदी थी फूफा ने बताया कि दयानंद ट्रेडिंग का काम करता था। इसके अलावा वह डिजिटल क्रिएटर भी था। फेसबुक पर उसके 5 हजार से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर थे। कुछ दिनों पहले ही उसने एक बुलेट और दो कार खरीदी थी। भरवेली थाना प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि घटना स्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *