कार रिपेयर दुकान से सामान चोरी करने वाला काबू

अमृतसर। शहर की बाजार दालां वाली मार्केट में कार रिपेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो साथी फरार हैं। शिकायतकर्ता बलजीत सिंह ने बताया कि 4 जनवरी की सुबह 4 बजे तीन युवकों ने उनकी दुकान में सेंधमारी की। मोबाइल पर सीसीटीवी चेक कर जब बलजीत मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने भाग रहे आरोपियों में से एक, मेहर सिंह को दबोच लिया। उसके पास से चोरी की तीन ई-रिक्शा बैटरियां बरामद हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *