पलामू में कार लूट की एक वारदात में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधी अमित कुमार दूबे, गोलू कुमार और विकास कुमार हैं। घटना 31 अगस्त की है। हैदरनगर निवासी विनय कुमार सेवा सदन अस्पताल से लौट रहे थे। पड़वा मोड़ पर अंडा खाने के दौरान उनकी मुलाकात तीनों आरोपियों से हुई। सभी ने एक साथ शराब पी और दोस्ती हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने कार लूटने की योजना बनाई और एक ब्लेड खरीद लिया। कार और घायल विनय को छोड़कर भाग गए शराब पीने के बाद अमित ने विनय से उन्हें घर छोड़ने को कहा। रास्ते में आरोपियों ने ब्लेड से विनय का गला काट दिया और उन्हें कार की डिक्की में डाल दिया। वे कार लेकर पाटन की तरफ जा रहे थे। सामने से आती पुलिस पेट्रोलिंग को देख डर गए। कोरियाडीह गांव के पास कार और घायल विनय को छोड़कर भाग गए। अगली सुबह विनय किशुनपुर आउट पोस्ट पहुंचे। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। रांची में इलाज के बाद उनकी जान बच गई। एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में टीम बनाई गई। अमित दूबे का आपराधिक रिकॉर्ड है पुलिस ने मंगलवार को अमित कुमार दूबे को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की। बाद में गोलू और विकास को भी पकड़ लिया। एसपी के अनुसार अमित दूबे का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले हत्या और लूट के मामलों में साढ़े तीन साल जेल में रह चुका है।


