कार सवार ने महिला को कुचला, मौत:परिवार सहित दर्शन के लिए कमलेश्वर मंदिर जा रही थी, सिर और पैर में लगी थी चोट

बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सवार ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर में महिला उछलकर सड़क पर गिरी। उसके सिर व पैर में गम्भीर चोट लगी। इलाज के दौरान कोटा एमबीएस हॉस्पिटल में महिला की मौत हो गई। घटना देर रात 12 से 1 बजे के बीच कापरेन बायपास की है। कापरेन थाना ASI भंवर सिंह ने बताया- महिला रोड़ी बाई (45) झालावाड़ जिले के मनोहरकस्बा के सादला गांव की रहने वाली थी। जो परिवार सहित कमलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी। घटना देर रात की कोटा दौसा मेगा हाईवे की है। गाड़ी नम्बर के आधार पर कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भतीजे ललित साहू ने बताया- उसकी बुआ हर चौदस कमलेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जाती है। शुक्रवार को बुआ-फूफा सहित परिवार के 7 जने चौदस का स्नान करने कमलेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे। शुक्रवार रात 8 बजे करीब रामगंजमंडी पहुंचे। इसके बाद जावरा से ऑटो लेकर कमलेश्वर के लिए रवाना हुआ। रात 12 बजे के करीब कमलेश्वर से 20 किलोमीटर पहले चाय नाश्ते के लिए रुके थे। इस दौरान बुआ रोड़ी बाई रोड क्रॉस करके टॉयलेट करने जा रही थी। इंदरगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार करने उनके टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुआ उछलकर सड़क पर गिर गई। उनके दोनों पैर व सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए कापरेन हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से उन्हें कोटा रैफर कर दिया। गया। कोटा में उनकी मौत हो गई। बुआ के पांच बच्चे (1 लड़का व 4 लड़कियां) है। फूफा गौशाला में काम करते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *