जशपुरनगर | बुधवार की रात गरबा देखकर घर लौट रहे दो ग्रामीणों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रामीणों की मोटरसाइकिल सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो से जा भिड़ी। जबरदस्त हादसे में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही जान चली गई। सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना ग्राम गम्हरिया की है। ग्राम सेंदवार टोली, थाना दुलदुला निवासी कमलेश्वर राम पिता बुटिया राम (40) और बुधनाथ साय पिता स्व. आनंद साय (40) दोनों गरबा कार्यक्रम देखने के लिए जशपुर आए थे।


