कार हटाने को कहा, पड़ोसी ने घर में घुसकर तलवार से हमला किया

लुधियाना | दुगरी फेज-2 स्थित अर्बन विहार में मंगलवार को कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए पड़ोसी ने तलवार से हमला कर गगनदीप सिंह, उनकी मां और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों का निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया है। पीड़ित गगनदीप सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी साहिल अक्सर अपनी कार उनके घर के बाहर खड़ा करता था। मंगलवार को जब गगनदीप ने कार हटाने को कहा, तो दोनों के बीच बहस हो गई। बहस के कुछ देर बाद साहिल तलवार लेकर आया और गगनदीप के घर में घुसकर उन पर, उनकी मां और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना दुगरी पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी यमलोक सिंह ने बताया कि आरोपी साहिल और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *