उज्जैन के कालभैरव मंदिर परिसर से भी महाकाल मंदिर जैसा रैकेट पकड़ाया है। यहां से 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये श्रद्धालुओं से शीघ्र दर्शन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। दरअसल, थाना भैरवगढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मंदिर में कुछ व्यक्ति पैसे लेकर शीघ्र दर्शन करा रहे हैं। जिससे मंदिर परिसर की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके बाद कालभैरव मंदिर प्रशासन और भैरवगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। जिसमें 9 लोग श्रद्धालुओं को जबरदस्ती फूल-प्रसादी खरीदने और रुपए देने के बदले शीघ्र दर्शन कराने का दावा करते मिले। इन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया है। इन आरोपियों को जेल भेजा


