इंदौर में पार्षद जीतू यादव और कमलेश कालरा के बीच हुए विवाद के बाद अब कालरा का तीसरा ऑडियो सामने आया है। यह संभवत: पूर्व के ऑडियो का तीसरा हिस्सा है। इस ऑडियो में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और उनके मित्र नरेंद्र सोनी के बीच बातचीत का दावा किया जा रहा है। ऑडियो की तिथि स्पष्ट नहीं है और इसकी आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। मामले में पार्षद कालरा का कहना है कि यह ऑडियो उनका नहीं है। उनका कहना है कि न मैं किसी नरेंद्र सोनी को जानता हूं न ही यह मेरी आवाज है। यह AI से बना ऑडियो हो सकता है। मेरे आवाज के नाम से पूर्व में भी ऑडियो वायरल हुए हैं जो मेरे नहीं थे। इस संबंध में मैंने छह माह पूर्व ही जूनी इंदौर पुलिस को शिकायत की है। इन ऑडियो की जांच की जाना चाहिए। ऑडियो में कालरा अपने दोस्त से सिंधी और हिंदी मिलाकर बातचीत करते सुनाई देते हैं। बातचीत उस बात को लेकर है जब कुछ समय पहले क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। यह प्रदर्शन एक तरह से मेयर के खिलाफ था। जानिए क्या है इस बातचीत में- मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. इंदौर पार्षद विवाद में एक और ऑडियो सामने आया इंदौर में पार्षद जीतू यादव और कमलेश कालरा के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच इस मामले में एक और नया ऑडियो सामने आया है, जिसे पहले वायरल हुए ऑडियो का ही दूसरा हिस्सा बताया जा रहा है। ताजा ऑडियो में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और उनके मित्र नरेंद्र सोनी के बीच बातचीत होने का दावा किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. गिरफ्तारी और पॉक्सो के बिना कोई समझौता नहीं इंदौर में दो भाजपा पार्षदों के बीच चल रहे विवाद में एक और नया ऑडियो सामने आया है। ऑडियो भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और उनके दोस्त नरेंद्र सोनी के बीच का है। हालांकि, यह ऑडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कालरा ऑडियो की पुष्टि कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…


