कालिंदी समाज मोहुलबोराई के अध्यक्ष चुने गए दीपक कालिंदी

चाईबासा| चक्रधरपुर प्रखंड की केरा पंचायत के केरा मोहुलबोराई टोला में कालिंदी समाज की एक बैठक सामुदायिक भवन में हुई। जिसमें कालिंदी समाज इकाई का गठन किया गया। जिसके समाजिक मुखिया शरद कालिंदी व नए अध्यक्ष दीपक कालिंदी, उपाध्यक्ष बंशीधर कालिंदी, सचिव विजय कालिंदी,उपसचिव सत्यवान कालिंदी चुने गए। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्यों का नाम भी घोषित किया गया। इस दौरान समाजिक कुरीतियों में सुधार लाने व समाज के विकास के लिये शिक्षा पर सभी को जोर देने का निर्णय लिया गया। वहीं स्वरोजगार से जोड़ने के लिये सभी की सहभागिता जरूरी बताया गया। समाजिक गतिविधियों को लगातार जारी रखने के अलावे परंपरागत रोजगार के साधनों को संरक्षित करने पर विचार किया गया है। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य आदित्य कालिंदी, उत्तम कालिंदी, अविनाश कालिंदी, भगवानों कालिंदी, दिनेश कालिंदी, लुको कालिंदी, गौतम कालिंदी, राकेश कालिंदी, सुकू कालिंदी, दुबेरश्वर कालिंदी, नीरज कालिंदी, अक्षय कालिंदी, नीमो कालिंदी, करन कालिंदी, चीकू कालिंदी, सुनील कालिंदी, अर्जुन कालिंदी, विनीता कालिंदी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *