जालंधर| कालिका धाम ज्योतिष किशनपुरा में भक्तों की ओर से दुख निवारण मां चंडी का हवन यज्ञ श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाम के अध्यक्ष आचार्य इंद्रदेव ने की। उन्होंने पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डालवाईं। भक्तों ने दरबार में माथा टेका और प्रार्थना की।


