कालिया कॉलोनी से एक्टिवा, लक्ष्मीपुरा से बाइक चोरी

जालंधर| एक्टिवा और बाइक चोरी होने की शिकायतें मिलने पर पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पहला मामला थाना एक के अधीन कालिया कॉलोनी का है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद पुत्र शंभू नाथ ने बताया कि उन्होंने अपनी एक्टिवा रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। रात के समय सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह जब उठकर देखा तो एक्टिवा वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना एक की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला थाना तीन के क्षेत्र लक्ष्मीपुरा का है। सुखजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी लद्देवाली ने पुलिस को बताया कि वह किसी निजी काम से लक्ष्मीपुरा आया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल एक घर के बाहर खड़ी की और काम से चला गया। कुछ समय बाद लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। बाइक चोरी की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। थाना तीन की पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *