जालंधर| काली माता मंदिर, चौगिट्टी बाईपास में बैठक आयोजित की गई। प्रधान राजकुमार और गौशाला के प्रमुख सेवक रवि शर्मा ने बताया कि रविवार सात दिसंबर को मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। श्री गौर हरि संकीर्तन मंडली संकीर्तन करेगी। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक आयोजन होगा। प्रधान राजकुमार ने इस आयोजन ने लिए मंदिर के सभी भक्तों की ड्यूटियां भी लगाईं हैं। इस अवसर पर अमित, यशपाल, रमेश, महेश, सतीश व अन्य सदस्य मौजूद रहे।


