भास्कर न्यूज | जालंधर सीजेएस पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सायोनारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें ग्यारहवीं कक्षा के छात्र बारहवीं कक्षा के वर्तमान छात्रों को सायोनारा छात्रों को विदाई देने के लिए एकत्रित हुए। आरसी महेंद्रू स्कूल के प्रधानाचार्या के साथ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे समारोह की शुरुआत वैलकम सांग से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम-मैशअप परफॉर्मेंस में सोलो डांस, पंजाबी डांस का आयोजन किया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह-तरह की गेम्स खिलाई गईं। मॉडलिंग व टैलेंट राउंड में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। काव्य को मिस्टर सीजेएस और हरआसीस कौर ने मिस सीजेएस का खिताब दिया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रजनी रानी व चेयरपर्सन नीना मित्तल ने छात्राओं को भविष्य में अच्छा करने के लिए प्रेरित किया और बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। सीजेएस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए विदाई समारोह “सायोनारा’ विदाई समारोह में हिस्सा लेते विद्यार्थी।


