भीलवाड़ा| श्याम मंदिर काशीपुरी धाम भीलवाड़ा में शुक्रवार को पौष बड़ा महोत्सव मनाया। श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने बताया कि सीमा सोनी के संगीतमय कीर्तन किया। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा का शृंगार पुजारी रुपेंद्र शुक्ला एवं रवि पंडित ने किया। शाम को पौष बड़ा का प्रसाद वितरित किया। श्याम बाबा का शृंगार। भजन-कीर्तन करती महिलाएं।


