काशी-मथुरा और अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालु:न्यू ईयर से 3 दिन पहले भीड़, बांके बिहारी मंदिर की अपील- 5 जनवरी तक न आएं

न्यू ईयर से 3 दिन पहले और साल के आखिरी दिनों में काशी, मथुरा और अयोध्या में लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। काशी में 3 लाख लोग पहुंचे हैं। मथुरा में भी 2 लाख श्रद्धालु हैं। वहीं अयोध्या में डेढ़ लाख श्रद्धालु राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पहुंचे हैं। काशी विश्वनाथ धाम में एक सप्ताह में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। स्थानीय लोगों ने कहा- ऐसा नजारा सावन के सोमवार या महाकुंभ के समय देखने को मिला था। भारी भीड़ को देखते हुए का काशी विश्वनाथ मंदिर में चार गेट से श्रद्धालुओं को एंट्री दी जा रही है। स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है। गर्भगृह में एंट्री पर रोक है। मंदिर के 2 किमी के दायरे में सभी गाड़ियों की एंट्री रोक दी गई है। 3 तस्वीरें देखिए- मथुरा की सड़कों, गलियों और मंदिरों में सिर्फ श्रद्धालु ही नजर आ रहे हैं। अत्यधिक भीड़ के दबाव को कम करने के लिए बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं से वृंदावन आने से परहेज करने की अपील की है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन, बरसाना सहित ब्रज के अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे हैं। तीनों शहरों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *