काशी में अपहरण के बाद बच्ची की हत्या:स्कूल में मिला अर्धनग्न शव, हाथ-पैर बंधे थे; तोड़-मरोड़कर बोरी में भरा

वाराणसी में 8 साल की बच्ची की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह मासूम का अर्धनग्न शव घर से 200 मीटर दूर स्कूल की बाउंड्री के अंदर मिला। हाथ-पैर तोड़कर लाश को प्लास्टिक की बोरी में भरा गया था। शरीर पर चोट के निशान थे, हाथ-पैर बंधे हुए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा- कार्रवाई तक बच्ची की लाश यहां से नहीं उठने देंगे। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिसके बाद परिजन शव के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। घटना रामनगर के सुजाबाद चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची मंगलवार शाम को घर से सामान लेने दुकान गई थी। रात तक नहीं लौटी। 3 तस्वीरें देखिए- दुकान से सामान लाने निकली थी
पिता ने बताया- मंगलवार शाम 7 बजे बच्ची दुकान से क्वाइल लाने के लिए गई थी। 8 बजे तक नहीं लौटी तो मां उसे ढूंढते हुए दुकान पर पहुंची। दुकानदार ने बताया कि वह सामान लेकर तुरंत चली गई। 9 बजे तक बच्ची का पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रातभर तलाशते रहे, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। सुबह परिजन फिर परिजन थाने पर गए। तभी पुलिस को किसी ने फोन किया, बताया कि बोरी में बच्ची का शव मिला है। पुलिस के साथ परिजन मौके पर पहुंचे तो शव उनकी बच्ची का ही निकला। परिजनों ने की थी अपहरण की शिकायत
परिजनों का आरोप है कि रात में ही अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। अगर पुलिस समय पर एक्टिव हो जाती तो बच्ची की जान बच सकती थी। बच्ची के पिता एक पैर से दिव्यांग हैं। इलाकाई लोगों ने कहा- यहां की पुलिस बहुत लापरवाह है। हमने शिकायत की तो पुलिस ने तुरंत जांच-पड़ताल क्यों नहीं की। मासूम के पिता ने बताया- घर से दुकान का रास्ता मात्र 5 मिनट का है। हमारी बच्ची दिनभर में 3-4 चक्कर जाती थी। कल जिस समय गई, तब थोड़ा-सा अंधेरा था, उसके बाद नहीं लौटी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर वाराणसी ADCP नीतू कादयान, DCP काशी गौरव बंसवाल, ACP कोतवाली ईशान सोनी, रामनगर इंस्पेक्टर, फोरेंसिक टीम और CO मुगलसराय आशुतोष कुमार, मुगलसराय थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला पहुंचे। —————— ये खबर भी पढ़िए- कानपुर ACP मोहसिन अपने रसूख से मुझे डरा रहे: मेरी जिंदगी खतरे में; यौन शोषण की शिकार IIT छात्रा ने एक और FIR कराई कानपुर IIT की छात्रा ने ACP मोहसिन खान के खिलाफ एक और FIR दर्ज कराई है। छात्रा का कहना है- गिरफ्तारी पर स्टे मिलने के बाद से ACP अपने रसूख के दम पर मुझे डरा रहे हैं। मैं कानपुर से बाहर नहीं जा पा रही हूं। मेरी जिंदगी खतरे में है। ACP और उनके वकील मेरे खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मेरी अपील है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई हो। मंगलवार को छात्रा ने ACP और उनके वकील गौरव दीक्षित के खिलाफ कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। देर रात पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *