नए साल से पहले काशी, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। कई जगह हालात महाकुंभ जैसे बन गए हैं। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 2-2 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं। 3 किमी. तक बैरिकेडिंग की गई है। भक्तों को दर्शन के लिए 10 सेकेंड से भी कम का समय मिल रहा है। वृंदावन में भारी भीड़ को देखते हुए बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं से न आने की अपील की है। गलियों में पैर रखने की भी जगह नहीं है। अयोध्या में वीआईपी पास पूरी तरह फुल हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के आसपास मंगलवार को डेढ़ लाख श्रद्धालु मौजूद हैं। ऐसे ही काशी में बाबा के दर्शन के लिए 2.5 लाख और वृंदावन में 2 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। गिरिराज, नंदगांव और बरसाना में भी काफी भीड़ है। सभी होटल फुल हो गए हैं। किराया भी 30% तक बढ़ गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ से जुड़ी तस्वीरें देखिए- तीनों शहरों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…


