किचलू सीसे स्कूल में 7 को फेयरवेल

मोगा | डॉ. सैफुद्दीन किचलू मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्लस वन के सभी स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए 7 फरवरी को आयोजित होने वाली भव्य विदाई पार्टी का निमंत्रण पत्र जारी किया। स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग ने कहा कि यह निमंत्रण पत्र केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि उन अनगिनत यादों, सीखों और अनुभवों की अभिव्यक्ति है, जो जूनियर्स ने अपने सीनियर्स से पाए हैं। निमंत्रण पत्र में छात्रों ने लिखा कि सीनियर्स ने हमेशा उन्हें सही राह दिखाई, कठिन समय में उनका हौसला बढ़ाया, पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, सहयोग और जीवन मूल्यों की शिक्षा दी। उन्होंने बताया कि कैसे सीनियर्स की मुस्कान, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मविश्वासी बनाया और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह संदेश इस बात का प्रतीक है कि यह विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों और रिश्तों की पाठशाला भी है। 7 फरवरी को आयोजित होने वाला यह समारोह आनर एंड तारा-तारा गेम्स शिक्षा प्रोग्राम एंड एंटरटेनमेंट के नाम से मनाया जाएगा, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शैक्षिक गतिविधियां, तारा-तारा गेम्स, संगीत, नृत्य और प्रतिभा प्रदर्शन के साथ-साथ मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन न केवल सीनियर्स के सम्मान में होगा, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाओं का उत्सव भी बनेगा। निमंत्रण पत्र में सीनियर्स को यह भी संदेश दिया गया है कि वे आगे चलकर समाज में विद्यालय का नाम रोशन करें, माता-पिता और शिक्षकों के विश्वास पर खरे उतरें, ईमानदारी और मेहनत को अपना मूल मंत्र बनाएं तथा नशा, हिंसा और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर एक जिम्मेदार नागरिक बनें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *