श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी में मोहर सिंह चौक स्थित किड्स वैली कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के नन्हे विद्यार्थियों ने क्रिकेट, बास्केटबॉल, बॉलिंग, म्यूजिकल चेयर रेस और चम्मच दौड़ जैसे विविध खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य अरुण गोदारा ने खेलकूद का दैनिक जीवन में महत्व समझाया। यह आयोजन कोच सुभाष सहारण और पुनीत छाबड़ा के मार्गदर्शन तथा रजनी छाबड़ा व पायल के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।


