किन्नौर में पर्यटकों की भीड़, 3 जनवरी तक होटल बुक:पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर, नशा न करने की चेतावनी

नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों देश और विदेशी से पर्यटक किन्नौर पहुंच रहे हैं। सांगला, छितकुल, कल्पा और नाको जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के सभी होटल और होमस्टे 3 जनवरी तक पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए जिला पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस नए साल का जश्न मनाने आ रहे पर्यटकों का स्वागत करती है। उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने पर्यटकों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। रात में बाहर कम से कम रुकने की सलाह एसपी शर्मा ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में लोग 112 पर संपर्क कर सकते हैं। यह एक इमरजेंसी स्पॉट सिस्टम है, जहां 5 से 6 मिनट के भीतर त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि किन्नौर के पहाड़ी रास्तों को देखते हुए पर्यटकों को सुरक्षित वाहन चलाने और रात के समय बाहर कम से कम रुकने की सलाह दी गई है। मादक पदार्थों का सेवन न करने की चेतावनी पुलिस ने सड़कों पर रात में शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने की चेतावनी दी है, अन्यथा पुलिस को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पूरे किन्नौर में जगह-जगह क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात की गई हैं। ये टीमें किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं। इसके अतिरिक्त, सभी थानों और पुलिस चौकियों पर भी टीमें तैनात की गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *