किन्नौर में बर्फबारी से 89 सड़कें बंद:बर्फ में फंसे वाहन, 160 टूरिस्ट का किया रेस्क्यू, बिजली और पानी की सप्लाई बाधित

हिमाचल का किन्नौर जिले से दो दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के चलते जिले की अधिकांश संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं। कई गांव में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हुई है। शुक्रवार से हो रही बर्फबारी से समूचे जिले में 2-2 फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है। तामपान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की देर रात एनएच 505 मलिंग नाला व चांगो के बीच वाहनों के स्किड होने से स्पीति और काजा क्षेत्र का संपर्क टूट गया है, जबकि शाम के वक्त मलिंग नाला व चांगो के बीच करीब 85 टूरिस्ट भी फंस गए थे। सभी को पुलिस, स्थानीय लोगों व बीआरओ के जवानों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। दो दिनों से हो रही लगातार बर्फबारी से जिला का एनएच 5 पूह की तरफ बाधित हुआ है। बर्फबारी के चलते जिला का अधिकांश सड़कें बंद हो गई हैं। कल्पा सब डिवीजन में 19, पूह में 57 व निचार के 13 संपर्क मार्ग बंद है। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। पूह उप मंडल के 46, कल्पा में 31 व निचार खंड 25 डीटीआर बंद है। इन क्षेत्रों में विद्युत बाधित हुई है। इसी तरह कल्पा में पांच व निचार उप मंडल में एक पेयजल स्त्रोत भी प्रभावित हुआ है। एनएच 5 निगुलसरी पुराना पॉइंट के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। किन्नौर के कार्यकारी उपायुक्त डा. शशांग गुप्ता ने जिले में आ रहे पर्यटकों से अपील की है कि जिला में बर्फबारी के चलते काजा की तरफ सड़क प्रभावित है, ऐसे में मौसम व सड़क को देखते हुए यात्रा करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। इन क्षेत्रों में संपर्क सड़क बंद लिप्पा, असरंग, कानम, लबरंग, रोपा वेली, नामज्ञा, डुबलिंग, हंगरंग वेली, ठंगी, कुन्नू चारंग, छितकुल, रकछम,नेसंग, चांगो

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *