किन्नौर में भारी बर्फबारी:निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश; कई इलाकों ​में बिजली कट, सेब किसानों को नुकसान

जनजातीय जिला किन्नौर में दो दिन से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले व मध्यम इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पर्यटन स्थल छितकुल व नाको में बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। एनएच-5 पर निगुलसरी और नाथपा का रास्ता भी कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध रहा। मकानों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। इससे पूरे जिले में जहां कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। छितकुल, नागास्ती, आसरंग व नाको जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे बुनियादी ढांचा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रोपा वैली में सोमवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित है। सेब तुड़ाई का काम प्रभावित, बागबान परेशान इस भारी बर्फबारी से किसानों को नुकसान की ​चिंता सता रही है। सबसे ज्यादा चिंता बागबानों को है। ऊंचाई वाले कई इलाकों में पेड़ों से सेब पेड़ों पर लदे पड़े हैं। अभी इनकी तुड़ाई का काम चल रहा था। बर्फबारी से तोड़ने का कार्य बाधित हो गया है। किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है। भेड़पालक निचले इलाकों में जाने को मजबूर इसके साथ ही भेड़पालक भी परेशान हैं। भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में झमाझम बारिश से भेड़ पालक फंस गए हैं। भेड़-बकरी पालक मवेशियों को लेकर निचले क्षेत्रों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *