किन्नौर में हवा में लटका ट्रक:सड़क धंसने से हादसा; 3 घंटे बाद क्रेन से निकाला, आज 5 जिलों में बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के सांगला बस स्टेंड में आज(शुक्रवार) सुबह सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक हवा में लटक गया। जिसके बाद, मौके पर ट्रक को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। कुछ देर बाद क्रेन और जेसीबी मंगाकर ट्रक को सुरक्षित निकाला गया। वहीं, प्रदेश में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक बारिश का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। आज ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिला में चेतावनी दी गई है, जबकि अगले कल और परसों इन जिलों के साथ साथ चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में भी बारिश का अलर्ट है। कुल्लू जिले के मनाली और बंजार सब डिवीजन में सड़कों की हालत देखते हुए आज भी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। इस मानसून सीजन (1 जून से 11 सितंबर) में सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक बादल बरस चुके हैं। इस अवधि में 674.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 961.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 1735.3 मिमी, कांगड़ा में 1712.7 मिली और सिरमौर में 1576.4 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं। 4313 करोड़ रुपए की संपत्ति नष्ट मानसून सीजन में कुल्लू में सामान्य से 112 प्रतिशत अधिक और शिमला में नॉर्मल से 106 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। प्रदेश में इससे जान और माल दोनों को बड़ा नुकसान हुआ है। अब तक 4313 करोड़ रुपए की प्राइवेट और सरकारी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। लैंडस्लाइड-बाढ़ और बादल फटने से 76 लोगों की मौत पूरे मानसून सीजन में 380 लोगों की मौत हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, इस सीजन में बड़े लैंडस्लाइड की 137 घटनाओं, बाढ़ की 97 और बादल फटने की 45 घटनाओं में 76 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 40 लोग लापता हैं। 1280 घर पूरी तरह जमींदोज, 5643 घरों को आंशिक नुकसान प्रदेश में भारी बारिश से 1280 घर पूरी तरह जमींदोज और 5643 घरों को आंशिक नुकसान हो चुका है। इस सीजन में लोगों के 26 हजार 955 पालतू मवेशियों की जान भी जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *