कियोस्क संचालक ने महिला से की ठगी:आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर धोखाधड़ी, अंगूठा लगवाकर किया खाता साफ

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में आधार कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर एक कियोस्क संचालक ने एक महिला का खाता खाली कर दिया। घटना शिव रेजीडेंसी, श्रीराम कॉलोनी की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैं। आधार अपडेट के नाम धोखाधड़ी प्रवीण शर्मा, जो निजी व्यवसायी हैं, के बड़े भाई अभिषेक ने कुछ समय पहले बिजेंद्र कडेरे को पढ़ाया था। बिजेंद्र ने हाल ही में नाका चंद्रबदनी पर एक कियोस्क सेंटर खोला। उसने प्रवीण के परिवार को आधार कार्ड अपडेट करने की बात कही और 20 अक्टूबर को उनके घर जाकर सभी सदस्यों के बायोमेट्रिक डेटा ले लिया था। इसके बाद 27 अक्टूबर को प्रवीण की मां रामदेवी शर्मा के खाते से 5,000 रुपए का लेन-देन हुआ। जांच में पता चला कि यह धोखाधड़ी आधार नंबर और बायोमेट्रिक डेटा का उपयोग करके की गई थी। एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार पीड़ित परिवार ने बिजेंद्र से संपर्क किया, लेकिन उसने कोई मदद नहीं की। इसके बाद वे झांसी रोड थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *