किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल जल्द खुलेगी:बिलासपुर में 280 करोड़ की अतिरिक्त लागत से तैयार, जाम से निजात

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित स्किप टनल को अगले 15 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना अधिकारी वरुण चारी ने यह जानकारी दी। वरुण चारी ने बताया कि यह टनल किरतपुर से बिलासपुर की ओर आते समय पहली टनल है। इसकी कुल लंबाई 1800 मीटर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1500 मीटर से अधिक लंबाई वाली टनलों के लिए अलग से बजट का प्रावधान होता है, जिसके तहत इस परियोजना पर लगभग 280 करोड़ रुपए की अतिरिक्त लागत आई है।
स्किप टनल को डबल ट्यूब (डबल टनल) के रूप में तैयार किया गया है। इसके चालू होने से इस क्षेत्र में लगने वाले लंबे जाम की समस्या समाप्त होगी। साथ ही, फोरलेन पर चलने वाले वाहनों को धूल और मिट्टी से भी राहत मिलेगी। एनएचएआई के अनुसार, दोनों टनलों के चालू होने के बाद यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम और समय की बचत वाली हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा लाभ हिमाचल आने वाले पर्यटकों को मिलेगा, जिन्हें अब इस मार्ग पर सुचारु और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *