किराएदारों ने प्रॉपर्टी-गहनों के लालच में की हत्या:मास्टरमाइंड पति ने फोन पर दिया था लालच, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

अजमेर में महिला के मर्डर केस मामले में गिरफ्तार दोनों किराएदारों से आदर्श नगर थाना पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। दोनों आरोपी रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस हत्या को लेकर गहनता से पूछताछ में जुटी है। गुरुवार को पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान करेगी। वहीं, मामले में हत्या के मास्टरमाइंड पति को लेकर भी दोनों किराएदारों से पूछताछ जारी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों किरायेदारों ने प्रॉपर्टी और जेवरात के लालच में आकर आरोपी पति के कहने पर महिला की हत्या की थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस मामले में जल्द हत्या के मास्टरमाइंड पति को गिरफ्तार करेगी। आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटूलाल ने मामले में कहा कि हत्या मामले में अनुसंधान जारी है। जल्द मामले में पति को भी गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों आरोपी किराएदार महिला के काफी करीबी थे पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों किराएदार करीब 1 साल से महिला के घर पर निवास कर रहे थे। दोनों किरायेदारों का महिला मोहिनी देवी से काफी अच्छे संबंध भी हो गए थे। दोनों महिला को मां तक बोल कर बुलाते थे। लेकिन दोनों ने प्रॉपर्टी और गहनों के लालच में महिला की हत्या कर दी। यह खबरें भी पढ़ें…… रसोई में मिला महिला का शव,बेटे का आरोप-पिता ने मारा:गेट पर मिला ताला, तोड़कर अंदर गया बेटा तो लहूलुहान मां मिली पति ने दो किरायेदारों से पत्नी की हत्या करवाई:दोनों आरोपी महिला के बेटे के साथ अंतिम संस्कार में भी गए, घटना से अंजान होने का नाटक करते रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *