किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार:ओड़िसा, बिलासपुर-लैलूंगा की लड़किया, रायगढ़ में रात में पुलिस ने मारा छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के केलो विहार कॉलोनी में देह व्यापार का खेल चल रहा था। जहां पुलिस ने रात में छापा मारा और किराए के मकान से एजेंट समेत एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके पर अलग-अलग कमरे में 3 युवतियां भी मिली। मामले में पुलिस पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जूटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार 40 साल बाहर से युवती व महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम तत्काल इसकी जानकारी एसएसपी शशि मोहन सिंह को दी। ऐसे में चक्रधर नगर व साइबर थाना की संयुक्त टीम बनाई गई और देर रात में पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर और रुपये देकर उसे मकान में भेजा गया। जिसके कुछ देर बाद पाइंटर ने टीम को संकेत दिया, तब पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर अचानाक छापामार कार्रवाई की। ऐसे में मकान के भीतर अलग-अलग कमरों में 20 से 30 साल के बीच की 3 युवतियां मिली।
मकान से कंडोम बरामद किए गए
इसके साथ ही देह व्यापार का संचालन करने वाला मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार व पहले से मौजूद कोतरा रोड क्षेत्र निवासी नागेन्द्र विश्वकर्मा 35 साल मिला। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद कमरे की जांच पड़ताल में यहां से कुछ मात्रा में कंडोम बरामद किए गए।
किराए का मकान में चला रहा था देह व्यापार
पुलिस ने जब ग्राहक नागेन्द्र विश्वकर्मा से पूछताछ की तो उसने बताया कि डिंपी इजारदार मकान का किरायेदार है, जो महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार करवाता है। वह उसी सिलसिले में वहां आया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी डिंपी इजारदार किराए के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनसे देह व्यापार कराता था।
ओड़िसा, बिलासपुर व लैलूंगा की युवतियां
मकान में जो युवतियां मिली हैं, वे ओड़िसा, बिलासपुर और लैलूंगा की रहने वाली हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों व युवतियों को थाना ले आयी। जहां युवतियों से आगे की पूछताछ की जा रही है और राहुल इजारदार व नागेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
आगे की कार्रवाई जारी है
इस संबंध में एडिश्नल SP साइबर अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि रात में मुखबिर से देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद केलो विहार में कार्रवाई की गई है। जिसमें 3 युवतियों को किराए के मकान से बरामद किया गया है और मुख्य आरोपी राहुल इजारदार व ग्राहक नागेन्द्र विश्वकर्मा को हिरासत में लिया गया है। मामले में पीटा एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *