बाड़मेर जिले की बिजराड़ और एएनटीएफ टीम ने मादक पदार्थ के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने किराणा दुकान में से 7 किलो 24 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त और 225 ग्राम अफीम बरामद किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर वांटेड आरोपियों को डिटेन के निर्देश दिए गए। एएसपी नितेश आर्य और चौहटन डीएसपी जेठाराम के सुपरविजन में एएनटीएफ टीम को मादक पदार्थ सप्लाई की सूचना मिलने पर बिजराड़ थानाधिकारी विशन सिंह मय टीम और एएनटीएफ टीम ने बाड़मेर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबिश दी। टीम ने शोभाला जेतमाल में एक किराणे की दुकान पर दबिश देकर आरोपी भगताराम पुत्र मूलाराम निवासी आईदान की ढाणी धारासर चौहटन को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 7 किलो 25 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त और 225 ग्राम निमित अफीम मिला। इस पर पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को डिटेन किया। बिजराड़ थाने मे आरोपी भगताराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। कार्रवाई में एएसआई करणसिंह, हैड कांस्टेबल तेजाराम, कांस्टेबल बाबुलाल, राजेश कुमार, नाथूसिह, रताराम महिला कांस्टेबल भाग्यलक्ष्मी और एएनटीएफ चौकी के एएसआई महिपालसिंह, मालाराम, दिनेश, गोपाल, सदाम, श्रवणदान, अशोक कुमार और ओमप्रकाश शामिल रहे।


