किराना दुकान के अंदर बैठा था 5 फीट लंबा अजगर:रेस्क्यू में लगा एक घंटा, वन विभाग की टीम ने जंगल में छुड़वाया

मैहर के सरलानगर स्थित एक किराना दुकान में सोमवार सुबह एक अजगर घुस गया, जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प मित्र राकेश गिरी महाराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में इसे वन अधिकारियों की मौजूदगी में जंगल में छोड़ दिया गया। राकेश गिरी महाराज को सोमवार सुबह फोन पर सूचना मिली थी कि मैहर के सरलानगर में एक किराना दुकान में सांप घुसा हुआ है। इसके बाद राकेश गिरी अपने साथियों और आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को पकड़ने का अभियान शुरू किया और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद 5 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। राकेश गिरी ने बताया कि यह एक चित्तीदार अजगर था। राकेश गिरी अब तक 100 से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगली इलाकों में छोड़ चुके हैं। पिछले साल 18 सितंबर को एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक सांप के बच्चे ने उन्हें डस लिया था, जिसके बाद मैहर सिविल अस्पताल में इलाज के बाद वे सुरक्षित बच गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *