किराया मांगने पर सर्राफा व्यापारी के साथ घर बुलाकर मारपीट:BJP जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज, व्यापारी पर भी हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता पर सर्राफा व्यापारी ने मारपीट करने का आरोप लगा है। व्यापारी ने FIR करने गीदम थाने में लिखित शिकायत की थी। इधर, BJP जिला अध्यक्ष ने व्यापारी पर उनके घर में घुसकर मारने और गाली देना का आरोप लगाया था। 13 जनवरी की सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ था। दो पक्षों में हुए इस विवाद ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया था। दिनभर पुलिस थाना से लेकर शहर में तनाव की स्थिति बनी रही। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर FIR दर्ज कर लिया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। व्यापारी का ये है आरोप दरअसल, गीदम के रहने वाले सर्राफा व्यापारी चांडकमल सोनी ने थाने में लिखित में शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने जेआर पैसेल में 2 से 3 साल पहले फर्स्ट फ्लोर में एक हॉल किराए पर लिया था। जिसमें गणपति रेस्टोरेंट के नाम से होटल खोली। इसके साथ ही नीचे ग्राउंड फ्लोर में एक और कांप्लेक्स लिया जहां फास्ट फूड कैफे खोला है। जिसका मासिक किराया लगभग 35 से 40 हजार रुपए तय किया गया था। करीब साल भर पहले ही गीदम के रहने वाले संतोष गुप्ता को भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। तब से वे इन दोनों हॉल और दुकान का किराया नहीं दे रहे हैं। चांडकमल सोनी के मुताबिक, बार-बार कहने पर भी उन्होंने पैसे देने से मना किया। जब भी पैसों की बात आती तो पद-पावर का दबाव बनाने की कोशिश करते रहे। इसके साथ ही लॉज में लगे CCTV कैमरे को देखने पर पता चला कि संतोष गुप्ता किसी लड़की को लेकर हर दिन शाम 4 से 6 बजे लॉज के ऊपर जाते थे। गाली देने, मारपीट की आरोप सोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि संतोष गुप्ता सालों से व्यापार का काम कर रहे हैं। इस तरह की बातें सुनना उनकी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो रहा था। इन्हीं बातों को लेकर 13 जनवरी 2026 को संतोष गुप्ता के घर गया था। जिसके बाद उन्होंने मुझे गालियां दीं। कहा मैं पैसे नहीं दूंगा। तू मेरा जो कर सकता है कर ले। सरकार और सत्ता मेरी है। ऐसा कहकर मुझे जोर की लात मारी। मेरी पिटाई भी की गई। मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकला। मेरी तबियत भी ठीक नहीं रहती है। हार्ट पेशेंट हूं। इस घटना से मुझे मानसिक और शारीरिक क्षति पहुंची है। संतोष गुप्ता ने भी करवाई FIR इधर, संतोष गुप्ता ने भी पुलिस थाने में सर्राफा व्यापारी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने भी लिखित में शिकायत की है कि 13 जनवरी की सुबह व्यापारी चांडकमल सोनी रेस्टोरेंट खाली करने के नाम पर मेरे घर आए थे। मुझे गालियां दीं, धक्का मारा है। मैंने उनसे कहा कि दुकान में एल्युमिनियम सेक्शन, फर्नीचर का हिसाब-किताब कर लेन-देन करेंगे। लेकिन उन्होंने गाली-गलौज की। मेरे भाई मनोज और मेरे सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव किया। चांडकमल सोनी ने मुझसे कहा कि करियर बर्बाद कर दूंगा और चारित्रिक मामले में फंसा दूंगा। पुलिस बोली- काउंटर FIR दर्ज किए गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि, दोनों पक्षों के लोग पुलिस थाना आए थे। दोनों पक्षों के शिकायत के आधार पर काउंटर FIR दर्ज की गई है। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… सर्राफा-व्यापारी बोले-दंतेवाड़ा BJP जिला अध्यक्ष ने घर बुलाकर पीटा: गाली-गलौज कर लात मारी, 10 महीने से किराया नहीं दिया, होटल में लड़की लेकर जाते थे छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता पर सर्राफा व्यापारी चांडकमल सोनी ने मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष उनके लॉज के 4th फ्लोर पर किसी लड़की के साथ जाते थे। जिसका CCTV फुटेज भी है। जब ऑब्जेक्शन किया और किराए का पैसा मांगा तो उन्हें पीटा गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *