किराये के मकान में बैठाकर पढ़ाया गया सॉल्वड पेपर:जयपुर जिले में पेपर पढ़ाने वाला लेखाकार और वनरक्षक गिरफ्तार, 9.50 लाख की वसूली का खुलासा

राजस्थान में सरकारी भर्तियों की शुचिता पर सवाल खड़े करने वाले वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक मामले में एसओजी, राजस्थान, जयपुर ने अहम सफलता हासिल की है। विशेष ऑपरेशन ग्रुप ने जयपुर जिले में अभ्यर्थियों को सॉल्वड पेपर पढ़ाने वाले जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के लेखाकार और उसके साले, जो वर्तमान में वनरक्षक के पद पर तैनात है, को गिरफ्तार कर परीक्षा माफिया के नेटवर्क का खुलासा किया है। मुख्य आरोपी से पूछताछ में सामने आया पूरा नेटवर्क एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया- 13 नवंबर 2022 को कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 में हुए पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश जबराराम जाट से पूछताछ के दौरान इस संगठित गिरोह की कड़ियां सामने आईं। किराये के मकान में बैठाकर पढ़ाया गया सॉल्वड पेपर जांच में सामने आया कि अजीजपुर, तहसील व थाना करौली निवासी अमन जोरवाल, लेखाकार प्रथम श्रेणी, जयपुर विकास प्राधिकरण, ने करतारपुरा स्थित अपने किराये के मकान पर जबराराम के परिचितों के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा का सॉल्वड पेपर पढ़ाया।उसने परीक्षा की पहली पारी के दो और दूसरी पारी के दो अभ्यर्थियों को लालसोट रोड क्षेत्र में पेपर उपलब्ध कराया। साले को भी दिलाई परीक्षा में ‘मदद’ एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया- एसओजी जांच में यह भी सामने आया कि अमन जोरवाल के साले सौरभ कुमार मीणाने भी द्वितीय पारी का सॉल्वड पेपर उसके किराये के मकान पर पढ़ा। सौरभ वर्तमान में सवाई माधोपुर के गुढा रेंज में वनरक्षक के पद पर तैनात है। 9.50 लाख रुपए की अवैध वसूली का खुलासा पेपर पढ़ाने की एवज में अमन जोरवाल ने अभ्यर्थियों से कुल 9.50 लाख रुपए वसूले। यह राशि अलग-अलग उम्मीदवारों से ली गई, जिनमें उसके परिजन भी शामिल थे। एसओजी की गिरफ्त में दोनों आरोपी एसओजी ने अमन जोरवाल को 17 दिसंबर को गिरफ्तार किया, जबकि उसके साले सौरभ कुमार मीणा (23 वर्ष) निवासी साथा, तहसील महुवा, जिला दौसा को 21 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी एसओजी अधिकारियों के अनुसार अमन जोरवाल की निशानदेही पर पेपर लीक से जुड़े अन्य आरोपियों और लाभार्थियों की तलाश की जा रही है। आने वाले समय में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *