किरोड़ी बोले-जिनके हाथ में पहले खुरपी-कुल्हाड़ी, अब टैबलेट होंगे:सीएम ने कहा-सीखने की कोई उम्र नहीं होती, टैबलेट सीखना और उस पर काम करना है

कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि पहले जिन ग्रामीण महिलाओं के हाथ में खुरपी, कुल्हाड़ी,फावड़ा रहता था। उनके हाथ में टैबलेट देने का काम सीएम भजनलाल शर्मा ने किया हैं। उन्होने कहा कि सरकार ने बजट में उत्कृष्ट काम करने वाली सखियों को टैबलेट देने की घोषणा की थी। आज आपको टैबलेट दिए जा रहे है। किरोड़ी रविवार को ओटीएस में लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमें हमारी बहनों को सशक्त बनाना है। मैं जानता हूं कि कई बहनों को यह दिक्कत आएगी कि हम इसे कैसे चलाएंगे। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि बहनों पढ़ना भी है, साथ-साथ उसका अनुभव भी लेना है। पढ़ने में उम्र कभी बाधा नहीं बनती है, सीखने में कभी बाधा नहीं बनती है। आपको टैबलेट सीखना है और उस पर काम करना है। कांग्रेस के समय में योजनाओं में कट मनी लगती थी
सीएम भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस के समय में या तो महिलाओं की योजनाएं होती नहीं थी, होती थी तो उसमें कट मनी लगती थी। क्योंकि कांग्रेस के लोग कट मनी लगाने में रहते थे। इनके प्रधानमंत्री कहते थे कि जब हम दिल्ली से एक रुपया भेजते है तो अंतिम व्यक्ति तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। लेकिन अब आपकी कोई कटौती तो नही हो रही है। पूरा का पूरा मिलता है कि नहीं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहीं किया है। हमारी बहनों को कोई दिक्कत नहीं हो। इसके लिए वो योजनाएं लेकर आए हैं। सीएम ने किया संवाद
इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने 60 लखपति दीदियों के साथ संवाद किया। उन्होंने लाभार्थी महिलाओं की आत्मनिर्भरता की यात्रा के अनुभवों को समझा और उनका उत्साहवर्धन किया। लखपति दीदियों ने मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान बताया कि राजीविका से उनके सपनों को नए पंख लगे हैं और इससे महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *