किरोड़ी बोले-जो वोट बेचता है, वो बहन-बेटी को बेचता है:मुरारी मेरे फूफा-मामा दोनों हैं, दौसा में 2 दिन चुप रहते तो मामला नहीं बिगड़ता

दौसा में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा ने लोगों से कहा- आप अपना वोट मत बेचो। जो वोट को बेचता है, वो अपनी बहन-बेटी को बेचता है। ऐसा मेरा मानना है। इस दौरान कुछ लोगों के कार्यक्रम से उठकर जाने पर उन्होंने कहा- किसी ने उनको थप्पी मारी होगी। मैं उनको मना लूंगा। किरोड़ी ने कहा- सांसद मुरारी लाल मीणा रिश्ते में मेरे मामा और फूफा दोनों लगते हैं। ऐसा रिश्ता आपने कहीं देखा नहीं होगा। एक कहावत है, 9 मामा का भांजा भूखा ही घूमता है। दौसा में अगर 2 दिन ये चुप हो जाते तो मामला नहीं बिगड़ता। किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को बैजुपाड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और बिजली विभाग के एईएन ऑफिस के लोकार्पण समारोह में ये बात कही। इस दौरान दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा भी मंच पर मौजूद थे। नेताओं के कान सबसे ज्यादा कच्चे होते हैं
किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- ये सही बात है कि नेताओं के कान भरने वाले बहुत होते हैं। नेताओं के कान सबसे ज्यादा कच्चे होते हैं। मेरे और मेरे परिवार को जितना महवा के लोगों ने मान-सम्मान दिया, उतना किसी ने नहीं दिया। मैं मेरे तन की खाल (चमड़ी) की जूती भी बनाकर आपके पैरों में पहनाऊं, वो भी कम है। दौसा में मुरारी मीणा ने गड़बड़ी कर दी
किरोड़ी ने आगे कहा- महवा-बैजुपाड़ा के विकास के लिए राजेंद्र मीणा से ज्यादा मैं मुरारी लाल मीणा की सुनूंगा। ये बात केवल इस इलाके के लिए है, दौसा के लिए नहीं। दौसा में थोड़ी गड़बड़ी कर दी थी। दौसा में अगर ये (सांसद मुरारी लाल मीणा) दो दिन चुप हो जाते तो मामला नहीं बिगड़ता। किरोड़ी मीणा ने कहा-आप कृपा केवल मुरारी की तरफ एकतरफा मत किया करो। मुरारी जी अगर नहीं आते तो मैं बताता कि कांग्रेस कैसे गलत और बीजेपी कैसे सही है। कुछ लोगों के कार्यक्रम से उठकर जाने पर कहा- किसी ने उनको थप्पी मारी होगी। मैं उनको मना लूंगा। विकास कामों के लिए किरोड़ी-मुरारी एक
समारोह में सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा- बैजूपाड़ा मेरी जन्मस्थली और कर्मस्थली है। यहां किसी भी हैसियत से बुलाए जाने पर मैं आऊंगा। डॉ. किरोड़ी मीणा और मेरी विचारधारा अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकास के कामों के लिए हम एक हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *