किरोड़ी बोले – मेरा दम नहीं घुट रहा:ERCP में 90 हजार करोड़ रुपए लगेंगे, राष्ट्रीय परियोजना घोषित मत हो लेकिन भारत सरकार पैसे दे रही

राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उनका दम नहीं घुट रहा है। जिसका घुट रहा है उससे बात करो। असल में डॉ किरोड़ी से जब पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बयान पर सवाल किया तो यह जवाब दिया। मालवीय कह चुके हैं कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने के बाद उनका दम घुटता रहा है। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी सोमवार को अलवर आए। यहां मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की। जीरामजी पर बातचीत की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बीजेपी में कोई दम नहीं घुट रहा है। मिनी सचिवालय में मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि जीरामजी को लेकर विस्तार से चर्चा की। उसी संदर्भ में रात को एक गांव में चौपाल रखी। वहां गांव में सीईओ नए व पुराने कानून की जानकारी दी। बादमें गांव वालों से भी राय ली। प्रतिपक्ष देश व प्रदेश के लोगों को गुमराह करना चाहता है। अधिकारी भी अब सही तरीके से प्रचारित करने में लगे हैं। इस समय किसानों को बिजली की आवश्यकता है। अब बिजली पर्याप्त मात्रा में मिल रही है। ट्रांसफॉर्मर भी समय पर मिले हैं। सड़क व पेयजल पर चर्चा की। कठूमर में पानी की समस्या अधिक सामने आई। आगे ईआरसीपी का पानी जयसमंद में आएगा। यहां से गांवों में पानी पहुंचेगा। आने वाले आम बजट की दृष्टि से आमजन से सलाह मांगी है। अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिले हैं। ताकि बजट में नए काम हो सके। डॉ किरोड़ी ने ईआरसीपी योजना को लेकर कहा कि इसमें दो राज्य मध्यप्रदेश व राजस्थान हैं। ईआरसीपी में जितने भी पैसे की जरूरत पड़ेगी केंद्र सरकार देगी। अब देखिए 90 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह पैसा भारत सरकार देगी। केवल राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने से क्या अधिक मिल जाएगी। केंद्र सरकार इस योजना में पैसा दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *