किरोड़ी बोले-JJM घोटाले में शामिल अफसरों को भी पकड़े ईडी:केवल महेश जोशी को पकड़कर इतिश्री न हो, मैंने अधिकारियों के खिलाफ भी सबूत दिए थे

जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद सियासत भी तेज हो गई है। सियासी वार-पलटवार के बीच अब कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने जेजेएम घोटाले में शामिल अफसरों को पकड़ने की मांग की है। इधर, भरतपुर सांसद संजना जाटव ने JJM पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा- योजना तो अच्छी है, लेकिन अधिकारियों-ठेकेदारों ने इस पर पानी फेर दिया है। किरोड़ी ने कहा- मैं ईडी से कहना चाहता हूं कि उस वक्त जो हेड ऑफ डिपार्टमेंट थे, टॉप लेवल पर जो ब्यूरोक्रेट बैठे थे। उनके भी प्रमाण दिए हैं, केवल महेश जोशी को पकड़कर इतिश्री न हो। जिन अफसरों ने जेजेएम में भ्रष्टाचार किया, वे पकड़े जाएं। किरोड़ी ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से ये बात कही। महेश जोशी के खिलाफ मैंने ही ईडी को प्रमाण दिए थे, देर हुई लेकिन अंधेर नहीं
किरोड़ी ने कहा- पहले कहा गया मगरमच्छ नहीं पकड़े जा रहे। 60 थानेदार पकड़े गए, एक आरएएस पकड़ा गया। जल जीवन मिशन में घोटाला हमने उजागर किया था। मैंने तीन दिन तक अशोक नगर थाने पर एफआईआर दर्ज करने के लिए धरना दिया था, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। उल्टा मुझे गिरफ्तार करके ले गए। किरोड़ी मीणा ने कहा- मुझे बड़ी संतुष्टि है कि हमारी केंद्र और राज्य की सरकार करप्शन पर जीरो टॉलरेंस में भरोसा करती है। देर हुई, लेकिन अंधेर नहीं हुई। आखिरकार महेश जोशी जिनके प्रमाण मैंने ईडी को दिए थे, वो सही पाए गए और उनको गिरफ्तार किया गया। महेश जोशी के खिलाफ सबूत थे, राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई नहीं
महेश जोशी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई के कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर किरोड़ी ने कहा- इसे राजनीतिक प्रतिशोध इसलिए नहीं कहा जा सकता कि डेढ़ साल पहले जो शिकायत ली गई। उसमें बड़ी गहराई से जांच करने के बाद में यह कार्रवाई की है। किरोड़ी ने कहा- आनन-फानन में महेश जोशी को गिरफ्तार करते तो आप यह कह सकते थे। इसमें श्याम ट्यूबवेल कंपनी, गणपति ट्यूबवेल कंपनी की गड़बड़ी और पदम जैन गिरफ्तार हुआ है। उनका सहयोगी संजय बड़ाया था। उसके गिरफ्तार होने के बाद ईडी ने गहराई से जांच की। किरोड़ी मीणा ने कहा- इसमें कोई राजनीति नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री राजनीति करने के लिए भाषण दे रहे हैं। पूरा प्रदेश यह मानता है, जल जीवन मिशन में भयंकर घोटाला हुआ है। 20 हजार करोड़ के टेंडर फाइनेंस कमेटी ने पास किए थे। भरतपुर सांसद संजना जाटव बोलीं- अफसरों-ठेकेदारों ने योजना पर पानी फेरा भरतपुर सांसद संजना जाटव ने जल जीवन मिशन (JJM) पर सवाल उठाया। कहा- योजना तो अच्छी है, लेकिन अधिकारियों-ठेकेदारों ने इस पर पानी फेर दिया है। मीटिंग में योजना से जुड़े अधिकारियों ने जो कागज दिखाए, उनमें काम पूरा दिखाया, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। सांसद ने कहा- रिकॉर्ड में दिखाया जाता है कि लोगों को पर्याप्त पानी मिल रहा है, लेकिन धरातल पर देखा जाता है तो काम बिल्कुल जीरो नजर आता है। पढ़ें पूरी खबर ——————– जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार:बोले-मेरी पत्नी मरणासन्न स्थिति में; मैंने कोई गड़बड़ी नहीं की, किसी से पैसा नहीं लिया प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी को गिरफ्तार किया है। जल जीवन मिशन (जेजेएम) में हुए करीब 900 करोड़ के घोटाले में गुरुवार को दिनभर ईडी के अधिकारियों ने जोशी से पूछताछ की थी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *