किलकारी क्लब बच्चों के लिए नई उमंग और विकास का केंद्र

लुधियाना| किलकारी किड्स क्लब इंस्पिरेशन इंस्टिट्यूट का एक नवीनतम और प्रेरणादायक उद्यम है। इसकी स्थापना रह्यम कुकरेजा द्वारा की गई है। 16 फरवरी को भव्य समारोह के साथ इस क्लब का उद्घाटन किया गया। इसमें बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं। यह क्लब 1.5 से 8 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए लक्षित है। यहाँ बच्चों को न केवल शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाती है, बल्कि उनके मोटर, ग्रोस और सेंसरी स्किल्स के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही, डांस क्लासेस द्वारा उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया जाता है। किलकारी किड्स क्लब की विशेषताएं : छोटे बैच: प्रत्येक बच्चे को व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए कक्षाओं को सीमित रखा गया है, सुरक्षित वातावरण: सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, सॉफ्ट प्ले जोन: बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सुरक्षित और खेल-उन्मुख सॉफ्ट प्ले जोन की सुविधा उपलब्ध है, विकास के विभिन्न आयाम: शैक्षिक सहायता के साथ-साथ खेल, संगीत, कला एवं शारीरिक गतिविधियों पर भी जोर दिया जाता है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके, रह्यम कुकरेजा और इंसिपेशन इंस्टीट्यूट द्वारा शुरू किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *