किशनगढ़बास बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का सम्मान:ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

राजस्थान ब्राह्मण महासभा ब्लॉक किशनगढ़बास ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया। ये समारोह मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, किशनगढ़बास के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी राकेश तिवाड़ी और कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित विपिन शर्मा को सम्मानित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला, साफा और भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। राजस्थान ब्राह्मण महासभा अलवर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कांत व्यास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के युवाओं का विभिन्न संस्थाओं में नेतृत्वकारी भूमिकाओं में चुना जाना महत्वपूर्ण है और इससे समाज को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में मुकेश तिवाड़ी, शाखा संरक्षण रतनलाल गौड़, नरेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंत्री सुबोध कौशिक, उपाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, संजय शर्मा, संतोष शर्मा, पंकज शास्त्री, महेश कौशिक, लोकेश कौशिक, चंद्रप्रकाश, कपिल शर्मा, दीपक शर्मा, यादराम, डिगराम और अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित थे। वक्ताओं ने राकेश तिवाड़ी और विपिन शर्मा को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ता समाज और आमजन के हितों के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। सम्मानित पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *