किशनगढ़ में नौसेना जवान की एक्सीडेंट में मौत:30 नवंबर को शादी थी, दोस्त के साथ खरीदादारी कर लौट रहे थे

अजमेर जिले के अरांई थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक नौसेना जवान की मौत हो गई। नौसेना जवान सरदार बैरवा (23) की 30 नवंबर को शादी होने वाली थी। अरांई के कार्यवाहक एसएचओ छोटूलाल ने बताया- सरदार बैरवा नौसेना की इंडियन लेवल शिप दर्शक यूनिट में ERA पोस्ट पर तैनात थे। वह 13 जनवरी 2021 को भर्ती हुए थे। दोस्त के साथ शादी की खरीददारी के लिए आए थे
पुलिस ने बताया-गुरुवार को सरदार बैरवा अपने दोस्त के साथ शादी की खरीददारी के लिए किशनगढ़ आए थे। खरीददारी के बाद वे बाइक से अरांई के गोठियाना की ओर लौट रहे थे। इस दौरान शाम 7 बजे करीब छोटा लांबा गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक पर पीछे बैठे जवान सरदार बैरवा की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने बताया-मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस और अरांई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर सरदार बैरवा के रिश्तेदार और गांव के लोग भी अस्पताल के बाहर जमा हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां शुक्रवार दोपहर 3 बजे सहमति के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। आज गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शादी से दो दिन पहले हुआ हादसा
गांव वालों ने बताया- जवान के पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में मां और बड़ा भाई है। बड़ा भाई राजस्थान रोडवेज में कंडक्टर है। दो बहन ममता और रेखा की शादी हो चुकी है। सरदार बैरवा की 30 नवंबर को शादी होनी थी। वे तीन – चार दिन पहले ही घर आए थे और शादी की तैयारियां कर रहे थे। नौसेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर
विधायक डॉ.विकास चौधरी ने बताया- जवान को भारतीय नौसेना की ओर से जवान सरदार बैरवा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गोठियाना में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। व शहीद का दर्जा देने की मांग
इससे पहले गांव के लोग बड़ी संख्या में किशनगढ़ अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर जुट गए और जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग करने लगे। हादसे की जानकारी मिलने पर किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी भी राजकीय वाईएन हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार दोपहर को समझाइश के बाद गांव वाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इस दौरान गोठियाना सरपंच पुखराज कलवार, छोटा लाम्बा सरपंच कानाराम मेघवंशी समेत कई गांव वाले मौजूद रहे।
यह भी पढ़े राजाखेड़ा में आर्मी जवान का अंतिम संस्कार:इलाज के दौरान तोड़ा दम, जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में तैनात थे धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के गांव टीकापुरा निवासी आर्मी जवान कमल किशोर की मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। लांस नायक कमल किशोर जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में तैनात थे। ( यहां पढ़े पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *