किशनदेव महाराज छत्री आश्रम में लगेगा नेत्र जांच शिविर:फ्री में लैंस प्रत्यारोपण होंगे, बैठक कर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

मेड़ता शहर के किशनदेव महाराज छत्री आश्रम में आज से 6 दिन बाद यानी 28 दिसंबर को निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगने जा रहा है। इस शिविर में चिह्नित होने वाले रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन होंगे। शिविर आयोजन से जुड़े हनुमानराम दुगस्तावा, ओमप्रकाश लटियाल ने बताया- शिविर की तैयारियों को लेकर शहर के बेपचा स्थित किशनदेव महाराज छत्री आश्रम में आज दोपहर 1 बजे जरूरी बैठक हुई, जिसमें शिविर की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। यह शिविर गुरु हस्ती नेत्र चिकित्सालय पीपाड़, जिला अंधता निवारण समिति, किशनदेव महाराज छत्री आश्रम और दादोसा परिवार के देखरेख में होने जा रहा है। शिविर को लेकर हुई बैठक में महंत हरीनारायण महाराज, रामबिलास मालाणी, प्रकाश लटियाल, साध्वी सुगनाबाई, श्यामसुंदर, कमल गोयल, हनुमानराम दुगस्तावा, भगवानाराम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानिए… इस दिन इस समय को होगा शिविर शिविर आयोजक रामबिलास, बेणीगोपाल मालाणी ने बताया कि दादू पंथी किशनदेव महाराज छत्री आश्रम में 28 दिसंबर को शिविर लगेगा। शिविर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. साहिल भंडारी और डॉ. महक भंडारी मरीजों की आंखों की जांच करेगी। शिविर में मरीजों को निशुल्क इलाज दिया जाएगा। इसके साथ ही ऑपरेशन के लिए चिह्नित होने वाले मरीजों को बस के जरिए पीपाड़ स्थित गुरु हस्ती नेत्र चिकित्सालय ले जाया जाएगा। जहां निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण के बाद मरीजों को फिर से मेड़ता सिटी तक पहुंचाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *