भास्कर न्यूज |जालंधर किशनपुरा क्षेत्र में श्रीराम जन्मभूमि से बाबरी ढांचे को हटाए जाने की याद में शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के जयघोष किए, पटाखे चलाए और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। राम भक्त किशनलाल शर्मा ने कहा कि इस दिन श्रीराम जन्मभूमि के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम सार्थक हुआ। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद श्रीराम मंदिर के लिए विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों ने देशव्यापी जनजागृति अभियान चलाया। 1984 में श्रीराम-जानकी रथयात्रा निकाली गई, जिसके बाद 1986 में मंदिर के ताले खोले गए और 1989 में मंदिर का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर रामपाल वर्मा, राजीव वशिष्ट, अनिल अरोड़ा, अर्श अरोड़ा, तजिंदर शर्मा, दर्शन लाल, आशुतोष, विक्की, अक्षय, राजिंदर हांडा, निहाल सिंह, साहिब सिंह, रमन शर्मा, राजेश हांडा, पंकज शर्मा और नवीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।


