अंदरूनी शहर के किशनपोल रोड के दोनों छोर पर नो पार्किंग है। इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाकर वहां वाहन छोटे-बड़े वाहन पार्क कर दिए जाते हैं। वहां नो पार्किंग का बोर्ड भी लगा है, जिसे भी अनदेखा कर दिया जाता है। बलीचा, गोवर्धन विलास और पारस की तरफ से आने वाले वाहन इसी रोड से अंदरूनी शहर में आते हैं। साथ ही दूधतलाई और गुलाबबाग जैसे पर्यटक स्थल भी यहीं हैं। ऐसे में दिनभर पर्यटकों की भीड़ भी लगी रहती है। अवैध पार्किंग के कारण आए दिन इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम रहता है। शहरवासियों, पर्यटकों के साथ पुलिस प्रशासन भी इसमें जूझता रहता है। हालांकि पुलिस की ओर से यहां अवैध रूप से पार्क वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं की जाती है। कार्रवाई होने पर हालात सुधर सकते हैं। -वीरेंद्र सिंह पडियार, व्यवसायी


