सिमडेगा | महिलाओं और किशोरियों के खिलाफ बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चल रहे 16 दिवसीय अभियान के तहत ठेठईटांगर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय डिजिटल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इब्तिदा नेटवर्क के अंतर्गत सहयोगी संस्था और छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में ठेठईटांगर पंचायत की मुखिया संगीता मिंज, ग्राम प्रधान दुबराज तुरी, पी एल वी ललिता देवी, दिव्या देवी, स्वयंसेवक तथा महिला समूहों की सदस्याएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कार्यक्रम में ऑनलाइन उत्पीड़न,साइबर बुलिंग,फर्जी आईडी,फोटो वीडियो का दुरुपयोग, ब्लैकमेलिंग जैसे खतरों पर विस्तार से जानकारी दी। इसमें ठेठईटांगर थाना के तनवीर अख्तर,विद्यालय के शिक्षक और मुखिया उपस्थित थे।किशोरियों को समझाया गया कि यदि मोबाइल, सोशल मीडिया या मैसेज के माध्यम से कोई गलत हरकत होती है, तो बिना डरे इसकी जानकारी माता-पिता, शिक्षकों या सीधे पुलिस को दें। कार्यक्रम के दौरान उन साहसी महिलाओं को सम्मानित किया गया।


