जांजगीर| शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरागांव क्षेत्र के एक गांव का ग्रामीण थाना पहुंचा और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी किशोरी बेटी कहीं चली गई। पुलिस ने कोरबा सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत मोती सागर पारा में भानू सिदार (21 ) के साथ है, इधर सूचना मिलने पर पुलिस ने संदेही युवक के कब्जे से किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी सूरज यादव को गिरफ्तार किया है।


